Rajasthan Weather Update: जयपुर: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 7 जून से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, खासकर पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क हो सकता है। इसके चलते तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुवार को जैसलमेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले 45 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, साथ ही तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- संबलपुर कोर्ट में आधी रात फिर मिली बम की धमकी
- CG News : हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
- खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान में बवाल, कराची से लेकर PoK तक हिंसक प्रदर्शन, 35 की मौत
- होली पर नमो भारत और मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद, NCRTC ने जारी की एडवाइजरी
- कुत्ते बने कालः 7 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बदन को नोंचकर ले ली जान, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह


