Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में आंधी, तूफान और बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी का असर
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली, जबकि वनस्थली (टोंक) और डीडवाना (नागौर) में सर्वाधिक 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं, फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुख्य शहरों का तापमान
रविवार को प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:
- अजमेर: 39.8°C
- अलवर: 40.1°C
- जयपुर: 39.5°C
- सीकर: 38.5°C
- कोटा: 42.1°C
- चित्तौड़गढ़: 42.8°C
- बाड़मेर: 43.9°C
- जैसलमेर: 43.5°C
- जोधपुर: 41.3°C
- बीकानेर: 43.2°C
- चूरू: 41.3°C
- श्रीगंगानगर: 43.5°C
- माउंट आबू: 31.4°C
भीषण गर्मी का दौर 29-30 अप्रैल को
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जोधपुर संभाग में आज से लू चलने की संभावना जताई गई है। 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू का प्रकोप और गर्म रातों की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
पढ़ें ये खबरें
- होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर, सीएम योगी ने 1500 करोड़ रुपये किए जारी, कहा- PM ने सभी को लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा
- Today’s Top News : होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, सौम्या चौरसिया को HC से बड़ी राहत, नक्सल नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार, अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 154 नशेड़ी चालकों का कटा चालान… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan News: ED का सीनियर हेड कांस्टेबल 13 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार
- बक्सर में कोका-कोला प्लांट का उद्घाटन, सम्राट चौधरी बोले- अपराधियों के लिए सिर्फ दो जगह, जेल या तो गंगा नदी
- दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा : आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, पहले भी गांजा तस्करी मामले में जा चुका है जेल

