Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से तूफानी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दिन के समय भी अंधेरा छाया हुआ है और सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर और जालौर में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा
IMD के अनुसार, इन जिलों में 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।
गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। कई जिलों में दिन का तापमान 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर में शनिवार से रविवार तक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
7 मई तक जारी रह सकता है मौसम का यह मिज़ाज
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय है, जिससे आगामी 4-5 दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 5 से 7 मई के बीच बाड़मेर, जालौर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी
