Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है और प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है।

जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में सबसे अधिक 86 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 25 से 55 प्रतिशत के बीच रही। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने, धूलभरी आंधी (40-60 किमी/घंटा की रफ्तार) और बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और करौली जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज सतही हवाओं की संभावना जताई गई है।
कहां कितना रहा तापमान?
- सबसे अधिक तापमान: जैसलमेर- 41.6°C
- सबसे कम तापमान: सीकर- 16.0°C
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
- जयपुर: 31.6°C
- अजमेर/अलवर: 33.5°C
- कोटा: 35.7°C
- चूरू: 27.8°C
- बीकानेर: 36.5°C
- माउंट आबू: 28.4°C
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई है, लेकिन 6 जून के बाद परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है। विभाग ने अनुमान जताया है कि दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा और पश्चिमी हवाएं प्रभावी होंगी, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। खास तौर पर बीकानेर संभाग में 7 और 8 जून को लू (हीटवेव) चलने की भी संभावना जताई गई है। तीसरे सप्ताह में मानसून पूर्व की वर्षा होने के संकेत मिले हैं।
6 जून के बाद फिर लौटेगी गर्मी
- 6 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगेगा।
- तापमान में 3 से 5°C तक बढ़ोतरी की संभावना।
- 7-8 जून को बीकानेर संभाग में हीटवेव की चेतावनी।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी मात, सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
- इटली के म्यूजियम से तीन मिनट में तीन पेंटिग्स चोरी, कीमत लगभग 95 करोड़ : हॉलीवूड फिल्म की तरह दिया वारदात को अंजाम
- Bihar Top News Today: बिहार में नीतीश युग का अंत!फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी, राजद सांसद गिरफ्तार, पटना विश्वविद्यालय में भारी बवाल, असम की महिला मजदूर को मारी गोली, तेजस्वी का बीजेपी पर हमला, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- युवा शक्ति को संबल देता ‘नया उत्तर प्रदेश’! सीएम योगी ने 27 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के खातों में आंतरित किए 3350 करोड़ रुपये
- सूडान में सोने की खदान को लेकर हुए विवाद, बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों का बेरहमी से किया कत्ल; कई घायल
