Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली।
शुक्रवार देर शाम जयपुर समेत कई इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।

चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान संगरिया में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी का स्तर 20 से 90 प्रतिशत के बीच रहा।
भरतपुर में जोरदार बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि
भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास और कांमा में 9 मिमी, सीकर में 8 मिमी, अलवर के राजगढ़, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़ और बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान
गुरुवार को विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:
- जयपुर – 21.5°C
- अजमेर – 19.6°C
- सीकर – 18.0°C
- कोटा – 19.6°C
- बाड़मेर – 25.2°C
- जैसलमेर – 22.0°C
- जोधपुर – 20.5°C
- बीकानेर – 20.7°C
- श्रीगंगानगर – 16.2°C
- माउंट आबू – 12.8°C
शनिवार को फिर होगी बारिश, तेज हवाओं की संभावना
15 मार्च को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, जैसलमेर, फलौदी और नागौर समेत कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
16 मार्च के बाद होगा मौसम शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 17 मार्च से गर्मी बढ़ने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, घर गिराने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
- हर समस्या का होगा समाधान : खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- Today’s Top News : पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, पुलिस जवान की दबंगई, छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती, खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, हाथी के मौत मामले में वन विभाग का एक्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कल, तेजस्वी ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें! बिहार पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, निशांत को CM बनाने की मांग, महिला से 10 लाख की ठगी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
