Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी की दस्तक के बावजूद दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 8 शहरों का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

फतेहपुर सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा, जहां तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अजमेर में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- जयपुर – 13.2 डिग्री सेल्सियस
- सीकर – 10.5 डिग्री सेल्सियस
- कोटा – 13.4 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ – 12.2 डिग्री सेल्सियस
- बाड़मेर – 15.8 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर – 13.6 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर – 15.6 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर – 13.4 डिग्री सेल्सियस
- चूरू – 10.7 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर – 12.6 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू – 9.2 डिग्री सेल्सियस
- धौलपुर – 12.3 डिग्री सेल्सियस
- करौली – 8.8 डिग्री सेल्सियस
- दौसा – 9.4 डिग्री सेल्सियस
- नागौर – 10.4 डिग्री सेल्सियस
पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और जालौर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे हल्की ठंड फिर लौट सकती है। 23 फरवरी के बाद तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में ठंडक बनी रहेगी। कुछ शहरों में बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर में नगर निगम का बड़ा एक्शन: चौरसिया कॉलोनी में 4 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर, मुरूम डालकर तैयार की गई सड़क को भी काटा
- कालाष्टमी आज: रात में इन छोटे उपाय से दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष…
- सुपौल में NH जाम, पटना में एजेंसियों पर लटके ताले, मिडिल-ईस्ट युद्ध के चलते सरकार का हाई अलर्ट
- अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- सिलेंडर पर ‘बवंडर’: गैस गोदामों पर उमड़ी भीड़, इंदौर के फेमस 56 दुकान में इंडक्शन पर बना पोहा, भोपाल में फूड स्टॉल पर लटके ताले, जानिए MP में कैसे हैं हालात?
