Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 28 घंटों के भीतर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

महाशिवरात्रि के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। 26 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने खासतौर पर गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करौली प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में भी न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब सरकार के 4 साल पूरे: सीएम भगवंत मान ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- समय से पहले पूरी की गारंटियां…
- लद्दाख में LAB के सह-अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन, ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर सड़क पर उतरी जनता
- पीतांबरा पीठ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक
- नगर निगम में लोकायुक्त का छापा मामलाः फर्जी बिल से करोड़ों का घोटाला, कंप्यूटर, फाइलें और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड जब्त, अपर आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज
- कपड़े दुकान में लगी शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, लाखों का हुआ नुकसान…
