राजस्थान का एक मामूली सा सब्जी वाला करोड़पति बन गया. कहते हैं न किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती\. बस एक लॉटरी टिकट खरीदी और आज है करोड़पति. अब वह पैसे से परिवार की जरूरते पूरा करेगा और अपने दोस्त को देगा, जिसने समय में उसकी मदद की.
एक साधारण सब्जी विक्रेता जो पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बम्पर 2025 के पहले इनाम का विजेता बने। किस्मत के इस धनी का नाम कोटपूतली निवासी अमित सेहरा है। 32 वर्षीय अमित की आमदनी रोज सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाकर होती थी लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।
जानकारी के अनुसार अमित सेहरा ने यह लॉटरी टिकट बठिंडा से 500 रुपये में खरीदी थी, जिस पर 31 अक्टूबर की शाम लुधियाना में निकाले गए ड्रॉ में पहला इनाम निकला, जिसके इनाम के रूप में उन्हें 11 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस बड़ी जीत के बाद अमित अपने परिवार सहित बुधवार को बठिंडा पहुंचे, जहां उन्होंने दावा प्रक्रिया पूरी की। अमित ने बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि किस्मत ने इतनी बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि वे इस धनराशि का उपयोग परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की पढ़ाई और एक बेहतर जीवन जीने की दिशा में करेंगे।

इस खुशखबरी के बाद कोटपूतली में अमित के घर और मोहल्ले में जश्न जैसा माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं और इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि मेहनतकश इंसान की किस्मत कैसे एक पल में पलट गई।
उल्लेखनीय है कि दिवाली बम्पर लॉटरी में दूसरे इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपये और तीसरे इनाम के रूप में 50 लाख रुपये का प्रावधान था लेकिन कोटपूतली के अमित ने 11 करोड़ की बड़ी जीत हासिल की।
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी
