राजनांदगांव। दो माह पहले एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए राशि जारी होने के बाद भी स्टेडियम 1 समिति द्वारा टेंडर नही कराया जा सका. जिसके कारण पिछले दो साल से अखिल भारतीय टूर्नामेंट का उत्साह से इंतजार कर रहे हाकी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है और तीसरे साल भी मैच टालनी पड़ गई है. पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा समय पर टेंडर कार्य नही कराए जाने के कारण नए एस्ट्रोटर्फ की सौगात इस बार नही मिल पाई है. अब आने वाले साल में टूर्नामेंट देखने को मिल सकता है.
दो माह पहले हुए बैठक में 18 फरवरी की तिथि कलेंडर में निर्धारित कर ली गई थी. लेकिन विभागीय उदासीनता ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. एस्ट्रोटर्फ के आलावा वार्ड एक नवागांव में आठ करोड़ की लागत से बनने वाले सिथेंटिक ट्रैक व मोहला मानपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य भी पीडब्ल्यूडी विभाग का बांट जोह रहा है. उल्लेखनीय है कि, दस साल से भी पुराना हो चुका एस्ट्रोटर्फ खेलने लायक नही है. पिछले टूर्नामेंट में ऐसी खामियां भी सामने आई. जिसके कारण हाकी टीमें यहां खेलने से इंकार कर चुके है.

हाकी खिलाड़ियों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष डां रमन सिंह ने शासन से छह करोड़ रूपए की स्वीकृति दिलाई हैं, ताकि यहां नए एस्ट्रोटर्फ बिछाया जा सके. यह राशि पिछले साल दिसंबर माह में जारी हो गई थी. जिसके बाद लोकल टीमों के खिलाड़ियों ने भी इस बार जौहर दिखाने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी . दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा 18 फरवरी को टूर्नामेंट कराने टाइमलाइन दी गई थी. लेकिन वर्तमान में टूर्नामेंट को ही टाल दिया गया है. वजह टेंडर नही होना बताया जा रहा है. लगातार तीसरा साल होगा जब प्रतियोगिता एक बार फिर टल गई है.
जानकारी लेने पर पता चला कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा टेंडर लगाया गया है. जिसे आज दिनांक तक नही खोला गया है और न ही एंजेसी तय की गई है. जिससे यह साफ है कि इस बार टूर्नामेंट पूरी तरह से टल गई है. खिलाड़ियों ने बताया कि, हाकी टूर्नामेंट पिछले 80 साल से लगातार शहर में होता आया है. इस स्पर्धा के जरिए देश व विदेशों में यहां के खिलाड़ियों में डंका बताया है. ऐसे में जिम्मेदारी का समय पर मंच तैयार नही करना खिलाड़ियों के हौसला को कम करता दिख रहा है.
दो साल पहले खेल विभाग दे चुका एस्टीमेट : नए स्ट्रोटर्फ की मांग को लेकर खेल विभाग दो साल पहले ही एस्टीमेट दे दिया था. खेल विभाग के उप संचालक एक्का ने बताया कि, नए एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट के लिए पहले ही एस्टीमेट दे दिया गया था. जिसके बाद 12 दिसंबर 2025 को ही स्वीकृति मिल गई थी. दो माह पहले स्टेडियम समिति की बैठक हुई. इसमें आयोजन से जुड़े रहने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी, समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि व अफसर शामिल हुए थे. इस बैठक में खुद प्रशासन ने मैच कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन पूर्व के फैसले जमीनी स्तर पर लागू नही हो पाई. स्वीकृति के बावजूद इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में अब तक लाइटें भी नहीं लग सकी है. हालांकि छह करोड़ रूपए में सिर्फ टर्फ ही बिछ पाएगा. ऐसे में फ्लड लाइन मैच का खिलाड़ी लुत्फ नही उठा पाएंगे.
विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित है. कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है.
कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए है. सभी कार्यालय एवं जिला प्रमुखों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर, उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल प्रेषित करने कहा गया है. कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अवकाश के दिनों में कार्यालय में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने कहा गया है.
राजधानी में जिले के 137 जोड़ों का विवाह
राजनांदगांव। पहली बार जिले से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का आयोजन रायपुर में आयोजित किया गया. जिसके चलते हितग्राहियों को अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पहले तो जिले में ही कार्यक्रम आयोजन की तैयारी थी. मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत जिले से 137 जोड़े का विवाह रायपुर में कराया गया.
अफसरों ने बताया कि इस साल शासन से रायपुर में कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए गए थे. जिसके चलते इसकी जानकारी हितग्राहियों को दी गई और उन्हें उनके आने-जाने की व्यवस्था कराई गई. अफसरों ने बताया कि कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में सभी जिलो के हितग्राहियों को बुलाया गया था. जिसमें राजनांदगांव जिले से 137 जोड़ों ने हिस्सा लिया. महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि, अब तक जितने भी आवेदन आए है. सभी को लाभान्वित किया गया है.
संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 व 15 फरवरी को
राजनांदगांव। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा 14 एवं 15 फरवरी 2026 को संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन आर 2 कोहका भिलाई जिला दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के विभिन्न पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा. संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु आवेदकों एवं नियोक्ताओं को ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा. रोजगार मेला में भाग लेने हेतु रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है.
मौत की फर्जी शिकायत के बाद एसआईआर की पेशी में हाजिर हुईं 96 वर्षीय नूरजहां बेगम
छुईखदान। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में आज एसडीएम कार्यालय में सुनवाई हुई. इस दौरान 96 वर्षीय नूरजहां बेगम स्वयं पेशी में उपस्थित हुईं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. प्रशासन के समक्ष उन्होंने कहा, हलसाहब ने मान लिया कि मैं जिंदा हूं.
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 10 की निवासी नूरजहां बेगम पति स्व. रफीक अहमद के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा फर्जी रूप से मृत घोषित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले ने नगर सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया था. आज की पेशी में शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं हुए. नूरजहां बेगम ने बताया कि उन्होंने देश की आज़ादी अपनी आंखों से देखी है. उनके पति स्वर्गीय रफीक अहमद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे.
शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग : मुस्लिम समाज ने फर्जी शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने का निर्णय लिया है. पेशी के दौरान मुस्लिम समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे.
मुस्लिम समाज में भय का माहौल : एसआईआर सर्वे शुरू होने के बाद से खैरागढ़ – छुईखदान-गंडई क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आने से समाज में भय का वातावरण बन गया था. कई लोग मानसिक तनाव में आ गए थे. आज पेशी के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे एसडीएम कार्यालय पहुंचे. एक महिला एक माह की बच्ची को लेकर पेशी में पहुंची और बताया कि बीते एक महीने से परिवार तनाव में है.
अवैध धान में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ राज्य शासन के आदेशानुसार दिगर राज्य से छत्तीसगढ राज्य के समितियों में धान खपाने, बेचने हेतु अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने धान परिवहन भण्डारा रोकने हेतु कार्यपालिका दण्डाधिकारी तहसील छुरिया ( विजय कुमार कोठरी ) द्वारा टीम बनाकर 14 जनवरी 2025 को कार्यवाही कर 06 ट्रको से 2170 कटटा धान जप्त कर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध दर्ज कराया गया था. प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से फरार हो गये थे.
पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी (1) नीरज सापेकर उर्फ नीरू पिता खेमचंद सापेकर उम्र 33 साल पता ग्राम जंभूरटोला पोष्ट फुकीमेता तहसील आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र (2) अरूण दमाहे पिता नोहर लाल दमाहे उम्र 42 साल पता ग्राम मोहनटोला वार्ड नं0 05 थाना व पोष्ट आमगांव तहसील मगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र (3) कृष्ण कुमार डोंगरवार पिता उरकुडा डोंगरगांव उम्र 35 साल पता ग्राम कुनबीटोला पोष्ट कावराबांध थाना व तहसील सालेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया, अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है.
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
राजनांदगांव। विगत 3 दिनों में अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेल्वे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक, नया बस स्टैण्ड, अम्बेडकर चौक, मनोकामना से आरके नगर चौक तक सर्विस रोड के दोनों ओर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई.
इस दौरान मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 195 वाहनों पर लॉक लगाकर कार्रवाई करते हुए कुल 73,200/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. उक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी. यातायात पुलिस की सतत कार्रवाई से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है.
बैंक लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की धोखाधड़ी
गंडई-पंडरिया। बैक से लोन दिलाने के नाम से धोखा धडी करने वाले एक युवक को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया.
गंडई पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे पिता सीताराम जांगड़े उम्र 53 साल निवासी ग्राम ठंढार थाना गंडई ने बीते दिवस थाना में लिखित आवेदन पेश किया कि बीते 2 जुलाई 25 के 11 बजे से 5 फ़रवरी 26 के मध्य अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 साल निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग के द्वारा केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपए लोन दिलाने के नाम पर नगद रकम अलग अलग किस्तो में 284900 रू तथा फोन के माध्यम से उनके मोबाईल नंबर 8305878760 में 221950 रू एवं अभिषेक गिरी के द्वारा ही पैसा की मांग अलग अलग मोबाईल नंबर में किया. जिसमें रवि शंकर हिरवानी के मो.नं. 9584741373 में 89000 एवं दिक्षा बंधेल के खाते में 120240 रू एवं अन्य साथियों के खातें मे 576570 रूपये मेरे से डलवाया है. नगद एवं आनलाईन के माध्यम से कुल आठ लाख छब्बीस हजार पांच सौ सत्तर रू. का धोखाधडी कर ठगी किया है. रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना दौरान आरोपी अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 साल निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग का पतासाजी किया गया मिलने पर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कुबुल किया. आरोपी द्वारा अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर भोले भाले लोगो से लोन दिलाने का लालच देकर ठगी कर षडयंत्र पूर्वक फोन पे व नगदी रकम लेकर ठगी किया है. जिससे प्रकरण मे धारा 61 (2) बीएनएस जोडी गई है. आरोपी को बीते दिवस 9 फ़रवरी को गिरफ्तार किया गया है जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


