एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) मंगलवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. इस समय वो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच गए हैं. वहीं अब शादी से सामने आए वीडियो में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को धोती कुर्ता पहने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भतीजी की मेहंदी में नाचते दिखे राजपाल यादव
सामने आए वीडियो में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में डांस करते देखा जा रहा हैं. वहीं बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर (Hello Brother) का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के साथ उनकी फैमिली भी डांस करते हुए नजर आ रही हैं. एक्टर के चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी देखी जा सकती है.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कही ये बात
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो गए हैं. देश के लोग हमारे साथ थे, तभी मैं इतनी फिल्में कर पाया हूं. किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था. 2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं. भारतीय सिनेमा से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान मेरे कलेजे के टुकड़े हैं. सब मेरे साथ रहें. देश की जनता मेरे साथ रही. इस मामले को लेकर कोर्ट से जो भी आदेश मिला, मैंने उसका पालन किया और उनके बुलाने पर हाजिर रहा हूं. आगे भी मैं उनके आदेशों का पालन करूंगा. राजपाल यादव ने कोर्ट का आभार जताया और कहा कि उन्होंने मेरी बात सुनी.
क्या है पूरा मामला?
एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने साल 2012 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ उधार लेने का आरोप है. हालांकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद, राजपाल ऑर्गनाइजेशन को पैसे वापस नहीं कर पाए, जिससे कोर्ट केस हो गया. साल 2018 में एक मैजिस्ट्रियल कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी राधा को अप्रैल 2018 में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी ठहराया. शिकायत करने वाले को दिए गए सात चेक बाउंस होने के बाद, एक्टर को छह महीने की सिंपल जेल की सज़ा सुनाई गई.
Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह ..
साल 2019 की शुरुआत में एक सेशन कोर्ट ने सज़ा को बरकरार रखा. राजपाल यादव ने आखिरकार हाई कोर्ट में अपील की. जून 2024 में, कोर्ट ने उनकी सजा सस्पेंड करके और उन्हें बकाया रकम चुकाने के लिए “ईमानदारी और असली कदम” उठाने का निर्देश देकर कुछ समय के लिए राहत दी, जो बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई थी. हालांकि, 2 फरवरी को, हाई कोर्ट ने राजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया, यह देखते हुए कि एक्टर ने शिकायत करने वाले को रकम वापस करने के लिए कोर्ट को दिए अपने वादे को बार-बार तोड़ा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


