राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी -कांग्रेस में सियासी हलचल शुरू हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को चुनाव में सेंधमारी के संकेत मिले है! तीसरी सीट को लेकर प्लानिंग करने के संकेत मिल है। प्रदेश में संख्या बल के आधार पर दो सीट बीजेपी की पक्की है। यदि कहीं कोई क्रास वोटिंग हुई तो तीसरी सीट भी बीजेपी के खाते में जा सकती है।
बीजेपी को सफल नहीं होने देगी
तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- बीजेपी वाले कुछ भी कर सकते हैं। हॉर्स ट्रेडिंग गुप्त रूप से करते हैं। मंत्री बनाने, पैसे, बल से डराने इन सब का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि कांग्रेस निगाह बनाए हुए है, बीजेपी को सफल नहीं होने देगी।
कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की लड़ाई
वहीं बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा- नोटिफिकेशन जारी होगा तब बीजेपी देखेगी। नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें। कांग्रेस के आरोप पर कहा कि- कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अन्य नेताओं की लड़ाई सामने आ रही है।
दिग्विजय सिंह हो सकते हैं राज्यसभा के उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा दिया है। कहा- मुझे छोड़कर कोई भी उम्मीदवार हो सकता है। अध्यक्ष का पद गरिमा और जिम्मेदारी का है। मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा। दिग्विजय सिंह हो सकते हैं के सवाल पर बोले- हो सकते हैं उम्मीदवार, इसी के साथ कहा कि- पार्टी निर्णय लेगी।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पास होगी।राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग पर जीतू पटवारी ने कहा- देश के लिए संकट का विषय है, बीजेपी सभी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। बीजेपी की सोच राजतंत्र की है। चुनाव का समय आएगा जिस तरह हम हर बार पास होते होते यहां आए हैं, चिंतित होने की जरूरत नहीं है। राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस पास होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

