शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा, उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी। यह खबर सूत्रों के हवाले से आई है। राज्यसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस विधायकों को कांग्रेस शासित राज्य में भेजा जा सकता है। कांग्रेस शासित राज्य में विधायकों को भेजने पर मंथन हुआ है।

कांग्रेस के पास जीत के आंकड़े से मात्र 5 ज्यादा

मध्यप्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर मई में नोटिफिकेशन जारी होगा। 1 राज्यसभा सीट के लिए 58 विधायकों का समर्थन चाहिए। आंकड़ों के हिसाब से दो सीट बीजेपी के खाते में जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पास फिलहाल 65 विधायक है। 65 विधायक में से बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के मंच पर लगातार नजर आ रही है। मुकेश मल्होत्रा विधायक रहेंगे या नहीं मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। 65 में से दो विधायक कम होने की स्थिति में कांग्रेस के पास 63 विधायक यानी जीत के आंकड़े से मात्र पांच विधायक ज्यादा है।

MP भाजपा को जल्द मिल सकते हैं संगठन महामंत्री! RSS ने 50 प्रचारकों को BJP में भेजने पर किया मंथन, हरियाणा की संघ बैठक के बाद बढ़ी हलचल

राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश नेतृत्व सतर्क

हरियाणा में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और चार वोट रद्द हुए है। हरियाणा में हुए सियासी घटनाक्रम से मध्यप्रदेश कांग्रेस चिंतित है। पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश नेतृत्व सतर्क है। एमपी में कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है। कांग्रेस आलाकमान विधायकों के संपर्क में है। राज्यसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर भी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m