Ram Navami 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु राम धर्म, सत्य और मर्यादा का प्रतीक है। सीएम ने रामनवमी पर सत्य और करुणा अपनाने की अपील और सभी के जीवन में शांति, संतुलन,सद्भाव की कामना की।

लोकमंगल की कामना

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 27 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

जीवन में शांति और संतुलन बना रहे

रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ‘रामत्व’ का सच्चा उत्सव है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम!