जालंधर। जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक विदेशी नंबर से फोन आया जिसके बाद उन्हें यह धमकी मिली है। साथ ही गैंगस्टर ने उनसे 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। रमन अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी है। पुलिस में शिकायत होने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दे कि सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा भ्रटाचार के मामले में फंस चुके है।
जानकारी के अनुसार रमन ने इस विषय को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, खबरों की माने तो 8 नवंबर को आई थी फिरौती की कॉल
बताया जा रहा है कि विधायक रमन अरोड़ा को विदेशी नंबर से फिरौती मांगी गई है। पहली बार जब फोन आया तो उन्होंने नहीं उठाया और जब दूसरी बार फोन आया तो विधायक को गैंगस्टर ने धमकी दी। गैंगस्टर ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

जांच में जुटी पुलिस
विधायक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले पर अभी तक न तो रमन अरोड़ा का कोई बयान सामने आया है और न ही पुलिस की तरफ से।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: संघर्षों से जूझते हुए बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक पदक जीतकर वेटलिफ्टिंग में बना रहे पहचान…
- पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह का निधन
- हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर: दो की मौत, कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करते थे मृतक
- अयोध्या राजघाट में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मंत्री दयाशंकर की अध्यक्षता में हो रहा यज्ञ
- दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र में मिली सफलता; हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर गिरफ्तार

