रांची के अमरावती कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान एक तेज रफ्तार थार वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में हटिया निवासी कारोबारी धर्मेंद्र कुमार उर्फ लालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेलवे टीसी अन्नपूर्णा नायडू और उनके बेटे सहित कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हजारीबाग की ओर फरार हो गया था. पुलिस ने पीछा कर देर रात करीब 2 बजे उसे दबोच लिया. घायलों में रेलवे टीटीई अन्नपूर्णा नायडू और उनका बेटा कुणाल नायडू शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, अमरावती कॉलोनी चुटिया में आयोजित निवासी मुनचुन सिंह के आवास पर गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में अतिथि पहुंचे थे।
आयोजन स्थल के पास सड़क किनारे पंडाल लगाया गया था, जहां लोग खड़े थे। इसी दौरान रात करीब 10:15 बजे अनंतपुर की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की गति इतनी तेज थी कि लोग संभल भी नहीं पाए और करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. अन्य घायलों का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक सभी लोग पास के एक घर में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन के बाद पैदल लौट रहे थे.
हादसे में हटिया निवासी कारोबारी धर्मेंद्र कुमार उर्फ लालू (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रेलवे में टीसी अन्नपूर्णा नायडू और उनके 22 वर्षीय पुत्र कुणाल नायडू, जो स्कूटी से वहां से गुजर रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्नपूर्णा नायडू के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुणाल नायडू का पैर टूट गया है। इसके अलावा साउथ रेलवे कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय संदीप महतो और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के भतीजे प्रशांत गौरव उर्फ मन्ने (34) भी हादसे में घायल हुए हैं। प्रशांत गौरव के पैर में चोट आई है। अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस बीच सिटी एसपी रांची परस राणा ने बताया कि काली थार के मालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक धर्मेंद्र सिंह आपस में परिचित थे. आरोपी किसी बात से नाराज था और उसने जानबूझकर तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


