एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) जल्द ही पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं. पहले बच्चे के जन्म से पहले इस कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. इस कपल के फोटोशूट की सभी फोटोज काफी प्यारी लग रही है. इन फोटोज को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

रणदीप का पोस्ट
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) के मैटरनिटी फोटोशूट की कई प्यारी तस्वीरें शेयर किया है. एक्टर ने कुल 4 फोटो शेयर किया है, जिसमें से 3 फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं. इन तस्वीरों में लिन अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर रही हैं. फोटोज में दोनों पति-पत्नी एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं.
कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह नवंबर 2025 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. शेयर किए गए फोटो में दोनों जंगल में बैठे नजर आ रहे थे. जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा-‘अब उनका प्यार एक नन्हे मेहमान के रूप में आने वाला है.’
बता दें कि लिन लैशराम (Lin Laishram) ने अपनी प्रेग्नेंसी पर एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था- बच्चे को अपने अंदर पालना चमत्कार जैसा लगता है. इससे उन्हें मां बनने की असली ताकत समझ आई है. कथित तौर पर उन्होंने पहले गर्भपात का दर्द भी झेला है, लेकिन अब वे बहुत खुश हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं.
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘जाट’ (Jaat) में देखा गया था. जिसमें वो नेगेटिव रोल में नजर आए थे. वहीं, अब साल 2026 में वो हॉलीवुड की फिल्म ‘मैचबॉक्स’ (Matchbox) का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इसके अलावा वो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं. रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने साल 2023 में लिन लैशराम (Lin Laishram) से मणिपुर के इंफाल में शादी किया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

