एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने 10 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत किया है. वहीं, अब उनकी बेटी एक महीने की हो गई है. इस खुशी के मौके पर एक्टर ने अपनी नवजात बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है. नाम के साथ उन्होंने नाम का मतलब भी बताया है.

ये हैं बेटी का नाम और उसका मतलब
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा (Nyomica Hooda) रखा है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “हमारी दुनिया का नया सेंटर. न्योमिका हुड्डा- “दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम” का प्रतीक है.
शेयर किए गए फोटो में लिन लैशराम (Lin Laishram) अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार करती नजर आ रही हैं, तो वहीं उनकी नन्ही बच्ची आराम से सोती हुई दिख रही है. इन फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया है.
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. जिनमें मैचबॉक्स: द मूवी, ऑपरेशन खुकरी, ईथा, लाल रंग 2: खून शामिल हैं. 40 साल की लिन लैशराम (Lin Laishram) भी अभिनेत्री हैं जो मैरी कॉम, जाने जां, रंगून जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

