शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन मामले में नए नए खुलासे हो रहे है। मामला उजागर होने और FIR के बाद रेप पीड़िता लल्लूराम डॉट काम और न्यूज 24 एमपी सीजी के कैमरे के सामने आई और मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

धर्मांतरण और दुष्कर्म मामलाः राजधानी में चल रहा था पूरा रैकेट, आरोपी दोनों बहनें बनाती थी अश्लील वीडियो

हर बार अलग अलग मर्दों से संबंध बनाने मजबूर

दरअसल भोपाल बागसेवनिया थाने में रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन मामले में कैमरे के सामने आई पीड़िता ने बताया कि आरोपी बहनें एमडी ड्रग्स का काम भी करती थी। उनके बीच कोड वर्ड में बातचीत होती थी। ड्रग्स की पुड़िया को T-SHIRT बोला जाता था। आरोपी बहनें पहले जरूरतमंद लड़कियां तलाशती थी, फिर उन्हें भरोसे में लेकर देह व्यापार के दलदल में उतार देती थी। नशे देकर वीडियो बनाये जाते थे। फिर इन्ही वीडियो से ब्लैकमेल कर हर बार अलग अलग मर्दों से संबंध बनाने मजबूर किया जाता था। बताया कि एक बड़ा रैकेट काम कर रहा था, जो सिर्फ हिन्दू लड़कियों को टारगेट करता था। ऐसी लड़कियों को शिकार बनाते जो अकेली या फिर बेहद जरूरतमंद हो।

धर्मांतरण का तगड़ा नेटवर्कः झुग्गी-झोपड़ी ने निकलकर दो बहनें अमरीन और आफरीन रॉयल विला में आलीशान

पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया

कई युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम भी बनाया गया है। डर और घरवालों के बाहर निकाल दिए जाने के चलते मजबूरी में पीड़ित अब भी साथ में काम कर रहे है। आरोपियो का दावा है कि कई रसूखदारों से आरोपी बहनों के संबंध है, इस वजह से पीड़ित डर के मारे सामने नहीं आते। पीड़ित युवतियों ने कई बार थानों के चक्कर लगाए, मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी बहनों और मुस्लिम युवकों का संगठित गिरोह पूरा नेटवर्क चला रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m