शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बेहद चौंकाने वाला और मार्मिक मामला सामने आया है। रामनवमी के दिन 6 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची कन्या भोज में शामिल होने गई थी। इसी दौरान आरोपी 60 वर्षीय दिनेश शाक्य ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और वहाँ बेड टच (दुष्कर्म) की घटना को अंजाम दिया।

READ MORE: जन्म के दो महीने बाद मौत की चुनौती: SMA टाइप-1 से जूझ रही मासूम सृष्टि, 9.40 करोड़ के इंजेक्शन पर टिकी है जान; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार  

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी दिनेश शाक्य को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों और स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई करने तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

READ MORE: हनुमान जन्मोत्सव जुलूस के दौरान नारेबाजीः वीडियो वायरल, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने सौंपा ज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि बच्ची को धोखे से बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m