झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. दुष्कर्म का आरोप तालझारी के नया टोला निवासी परमेश महतो पर लगा है. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर स्टेशन ले गया और खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक, यह घटना साहिबगंज जिले के महाराजपुर रेलवे स्टेशन इलाके की है. महाराजपुर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी अधिकारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता के जीजा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत में बताया गया है कि 14 वर्षीय लड़की अपने घर के पास एक दुकान के बाहर फर्श साफ कर रही थी. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा. आरोपी लड़की को पहले से जानता था और उसके घर भी आता-जाता था.
वहीं पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने घर के पास अपने जीजा की चाय दुकान में झाडू लगा रही थी. इसी दौरान युवक परमेश ने उसे बुलाया और झांसा देकर महाराजपुर रेलवे स्टेशन ले गया. स्टेशन पहुंचकर पहले आरोपी ने 10 से 15 मिनट तक नाबालिग को शादी का झांसा देकर बरगलाया और दबाव बनाने लगा. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के सेंटरिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और बातचीत करने के बहाने उसे महाराजपुर रेलवे स्टेशन बुला लिया. लड़की जब स्टेशन पहुंची तो आरोपी उसे वहां खड़े एक ट्रेन के कोच में ले गया.
आरोप है कि शंटिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच के अंदर आरोपी ने लड़की के साथ जबरन रेप किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जब लड़की घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने आपबीती सुनाई है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस संबंध में जीआरपी की जांच पदाधिकारी शिवानी हांसदा ने बताया ने नाबालिग ने आपबीती सुनाई है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

