चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की से रैपिडो चालक ने दरिंदगी की।
READ MORE: रामवन मंदिर में खुलेआम अय्याशी: भगवान की मूर्ति के पीछे कपल ने किया गंदा काम, Video Viral होते ही मचा हड़कंप
दरअसल पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया। आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा। सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
READ MORE: इंदौर की सड़कों पर युवाओं का जानलेवा स्टंट: थार और इनोवा में लटककर मचाया हुड़दंग, Video वायरल
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


