Rapist Astrologer Ashok Kharat: आस्था के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरात की गंदी करतूत पर हर दिन नया खुलासा हो रहा है। खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और अंकशास्त्री बताने वाला अशोक खरात पर अब नया खुलासा हुआ है। आस्था के नाम पर उनकी तकलीफों को दूर करने का झांसा देकर अशोक खरात ने कई महिलाओं का रेप किया है। खरात ने 24 वर्षीय डी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही एक विवाहित महिला को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। सिर्फ शिकार ही नहीं बनाया बल्कि 2 साल तक उसके साथ कई बार रेप किया।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताई अपनी आपबीती में कहा है कि मैं पति के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने उसके ऑफिस गई थी। वहां अशोक खरात ने दोनों के हाथ देखकर कहा कि उनके विवाह को ‘नजर’ लग गई है और उसे दूर करना जरूरी है, वरना महिला की जान को खतरा हो सकता है। इसके लिए उसने उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल में भरा पानी दिया और तीन दिन तक बेडरूम में रखने को कहा। उसने कहा कि यदि पानी काला हो गया, तो नजरदोष दूर हो जाएगा। लोगों से बाबा के बारे में अच्छी बातें सुनकर दंपति को उस पर विश्वास हो गया।
पीड़िता ने आगे कहा कि इसके बाद बाबा ने महिला के पति को केबिन से बाहर भेज दिया और महिला से दरवाजा बंद करने को कहा। फिर उसने उसे तांबे के बर्तन में रखा पानी पिलाया, जिसका स्वाद खारा और कड़वा था। पानी पीने के बाद महिला को चक्कर और मितली होने लगी। इसी दौरान बाबा ने उसे कहा कि जितना ज्यादा पानी पिएगी, उतना अच्छा फल मिलेगा।

शोषण के बाद दी धमकी
इसके बाद उसने महिला से एक गिलास सिर पर रखकर आंखें बंद कर गायत्री मंत्र जपने को कहा। महिला ने उसकी बात मानी, लेकिन तभी बाबा ने कमरे की लाइट बंद कर पीछे से उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। उसने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताते हुए महिला को ‘राधा’ कहा और उसके साथ संबंध बनाए। घटना के बाद बाबा ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। बाबा का डर और लोगों का उस पर विश्वास होने के कारण महिला ने लंबे समय तक यह बात छिपाकर रखी. इसके बाद महिला का कॉलेज में दाखिला हुआ।

पति को जान से मारने का डर दिखाकर दो साल तक किया गंदा काम
बाबा ने उसे कहा कि हर परीक्षा से पहले आशीर्वाद लेने आना जरूरी है, वरना वह उसके पति को सब कुछ बताकर उसे मार देगा। इस डर से महिला हर बार उसके पास जाती रही। 2023 से दिसंबर 2025 के बीच बाबा ने उसे कई बार ऑफिस बुलाकर बार-बार दुष्कर्म किया।
17 मार्च को महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
मार्च 2026 में महिला के एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि अशोक खरात एक ढोंगी बाबा है और वह इसी तरह महिलाओं का शोषण करता है। शुरुआत में महिला बहुत डर गई, लेकिन रिश्तेदार के समर्थन से उसने हिम्मत जुटाई और पूरा मामला सामने आया. इसके बाद 17 मार्च को महिला ने नासिक शहर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

