Rapist Astrologer Ashok Kharat Viral Video: बड़े-बड़े नेताओं लेकर सेलिब्रिटीज तक के भविष्य की गणना करने वाला और ग्रह-नक्षत्रों के खेल से लोगों की किस्मत बदलने का दावा करने वाला महाराष्ट्र का चर्चित ज्योतिषी अशोक खरात अब खुद कानून के घेरे में है। नासिक (Nashik Astrologer) में गिरफ्तार अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की गिरफ्तारी से न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है । रेपिस्ट ज्योतिषी के पास से 58 अश्लील वीडियो मिले हैं। साथ ही प्रारंभिक जांच में 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी मिली है।
नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने खुद को ज्योतिषी बताने वाले रेप के आरोपी अशोक खरात को गिरफ्तार किया है। उस पर 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके पास से 58 पोर्न वीडियो मिले हैं, जिनमें कई चौंकाने वाले खुलासों की आशंका है। अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है।
अशोक खरात की पहचान सिर्फ एक आम ज्योतिषी के तौर पर नहीं थी। वह खुद को ‘कैप्टन’ कहता था और दावा करता था कि उसने कई बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताया है. कहा जाता है कि महाराष्ट्र के कई प्रभावशाली चेहरे उससे सलाह लेने पहुंचते थे। सबसे ज्यादा चर्चा में वह तब आया था, जब नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे मिरगांव स्थित मंदिर पहुंचे थे और कथित तौर पर खरात से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद उसका नाम तेजी से सुर्खियों में आया और उसके प्रभाव की कहानियां फैलने लगीं थी। हालांकि ग्रहों की चाल अब बदल चुकी है। जो व्यक्ति ने दूसरों की कुंडली पढ़ने का दावा किया, वह अपनी ही जिंदगी के इस मोड़ को नहीं भांप सका।

छापेमारी में मिले 58 अश्लील वीडियो
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब पुलिस ने आरोपी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने 58 अश्लील वीडियो जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ चर्चित महिलाओं और सेलिब्रिटीज़ से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। इन वीडियो की जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा है आरोपी
अशोक खरात नासिक के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन भी बताया जाता है। इस पद के चलते उसकी स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ थी और लोगों के बीच उसकी छवि एक ‘आध्यात्मिक मार्गदर्शक’ की बन गई थी। यही वजह थी कि आम लोगों से लेकर प्रभावशाली व्यक्तियों तक, कई लोग उससे जुड़ते गए। यह पहला मौका नहीं है जब अशोक खरात विवादों में आया हो। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ता पहले से ही उसके खिलाफ मोर्चा खोल चुके थे। जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उसके यहां पहुंचे थे, तब भी इस मुलाकात को लेकर काफी विवाद हुआ था।
SIT जांच में जुटी, महिला IPS कर रहीं नेतृत्व
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसकी जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी है। इस टीम का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं। बताया गया है कि उन्होंने आरोपी अशोक खरात से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ के बाद उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया और कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे जानकारी साझा की जाएगी। SIT अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है चाहे वह पीड़िता के आरोप हों, जब्त किए गए वीडियो हों या फिर आरोपी के संपर्कों का नेटवर्क।
दफ्तर में बिछा था हनीट्रैप का जाल, कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि वो महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ अत्याचार करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। कैप्टन खरात के संबंध बड़े-बड़े राजनेताओं से रहे हैं। वो उनका भविष्य बताने के लिए मशहूर था। यही नहीं कई सेलिब्रिटीज का भी वो ज्योतिषी रह चुका है। अब नासिक क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि इन 58 वीडियो में किन-किन महिलाओं और रसूखदार लोगों के चेहरे हैं। इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है।
महिला की शिकायत से खुला मामला
पुलिस के मुताबिक, 35 साल की एक महिला ने सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अशोक खरात पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिनसे मामला गंभीर होता गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सक्रिय होकर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

सिर पर तांबे का बर्तन रखवाता, फिर रेप करता था
खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और अंकशास्त्री बताने वाला अशोक खरात महिलाओं के सिर पर तांबे का बर्तन रखवाता फिर रेप करता था। पहले धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। फिर उसके बाद गंदा खेल खेलता था। ये खुलासा 35 साल की पीड़िता ने किया है।
दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल
इसी बीच उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कथित तौर पर धार्मिक क्रिया के नाम पर महिला के सिर पर तांबे का पात्र रखकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

