Lalluram Desk. हर महीने भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार यह 14 फरवरी, शनिवार ये व्रत रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों के सभी पाप दूर हो जाते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि मिलती है। साथ ही साथ शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित जातकों को भी राहत मिलेगी।
शनि प्रदोष व्रत की तिथि और शुभ समय
त्रयोदशी तिथि शुरू – 14 फरवरी – शाम 4:01 बजे
त्रयोदशी तिथि खत्म – 15 फरवरी – शाम 5:04 बजे
प्रदोष पूजा मुहूर्त – शाम 6:10 बजे से रात 8:44 बजे तक
शनि प्रदोष व्रत का महत्व
शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। इससे पारिवारिक जीवन में भी लगातार सुख-समृद्धि बनी रहती है। जो लोग सच्चे मन से यह व्रत करते हैं, उन्हें संतोष, धन और अच्छी सेहत मिलती है।
साढ़े साती और ढैय्या के उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत के दिन शनिदेव को उड़द की दाल और लोहे की कील चढ़ाएं। इससे साढ़े साती और ढैय्या का असर कम होता है। इस दिन शनि देव के बीज मंत्र ॐ शनैश्चराय नमः का कम से कम 30 बार जाप करें। इससे जीवन के दु:ख जल्दी दूर होंगे। इस दिन एक लोहे का बर्तन लें। उसमें सरसों का तेल भरें। एक लाल फूल रखें। इस बर्तन को घर के बीच वाले हिस्से यानी ब्रह्मस्थान में रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ों में जल चढ़ाएं। शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं। शनिवार के दिन हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से सभी तरह के शनि दोष दूर होते हैं।
प्रदोष व्रत पूजा विधि
प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान करने के बाद महादेव का स्मरण करें। प्रदोष व्रत करने का संकल्प लें और भगवान शिव की पूजा शुरू करें। भगवान शिव को जल चढ़ाएं और सफेद फूल, माला, शमी, धतूरा, बेलपत्र, भांग, चीनी और शहद भगवान शिव का अभिषेक करें। चंदन का लेप और बिना टूटे चावल चढ़ाना न भूलें। पूजा के बाद भोलेनाथ को पुवा, हलवा या चनें का भोग लगाएं। दीपक जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा पढ़ें। आखिर में आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


