सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबे दो छात्रों के शव बुधवार की सुबह निकले गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 16 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि कल पिकनिक मनाने के लिए आठ छात्र पहुंचे थे। नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है।
रतलाम के निजी स्कूल के दोनों छात्र आशुतोष और ध्रुव अपने आठ दोस्तों के साथ पलसोड़ी गांव के डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान नहाने के लिए छात्र पानी में उतरे लेकिन अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास से ग्रामीण बीच बचाव करने दौड़े।
ये भी पढ़ें: ‘कुत्तों की नस्ल खत्म कर देनी चाहिए’, विधानसभा में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कहा- इतना खर्च करने से अच्छा है कि…
वहीं दीनदयाल नगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाया गया। शाम तक सर्चिंग की गई लेकिन दोनों छात्रों का कोई पता नहीं लग पाया। आज सुबह सर्चिंग कर दोनों शवों को पानी से निकाला गया है। दोनों शवों को पुलिस ने पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। दोनों रतलाम के समता इंटरनेशनल स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र है। मृतक परीक्षा के पहले पिकनिक मनाने अपने दोस्तों के साथ डैम पर गए थे। जो इन दोनों बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ।
ये भी पढ़ें: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पलीता: MP के शाजापुर में 7 माह में ही लकड़ियों में तब्दील हुए पौधे, 151 पेड़ों की भी देखभाल नहीं कर पाए
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


