RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि आज यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर ठीक 1 बजे 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का एलान करेंगे।

वेबसाइट क्रैश हुई तो घबराएं नहीं, SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भारी ट्रैफिक की वजह से दिक्कत आ सकती है। ऐसे में छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि वे ऑफलाइन यानी SMS के जरिए भी अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे। दरअसल, बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी कर सबको चौंका दिया है। पिछले साल जहां 28 मई को रिजल्ट आया था, वहीं इस बार मार्च में ही तैयारी पूरी कर ली गई है।

लड़कियों के दबदबे पर टिकी सबकी नजरें

सूत्रों के अनुसार, इस बार भी मुकाबला कड़ा रहने वाला है। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल पास प्रतिशत 93.16% रहा था। वहीं छात्रों का प्रदर्शन: 93.16% छात्र सफल हुए थे। छात्राओं का प्रदर्शन 94.08% था। इस बार चर्चा है कि पासिंग प्रतिशत का पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है। बोर्ड ऑफिस में अधिकारियों की गहमागहमी बढ़ गई है और तकनीकी टीम सर्वर को दुरुस्त करने में जुटी है।

इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे ‘RBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

दरअसल, जो मार्कशीट आप आज डाउनलोड करेंगे, वह प्रोविजनल होगी। सूत्रों ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के करीब 10-15 दिनों के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, वे डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रख सकते हैं।

पढ़ें ये खबरें