RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया के जरिए उन कयासों पर विराम लगा दिया है, जिनमें आज यानी 20 मार्च को रिजल्ट आने की बात कही जा रही थी।

आज नहीं आएगा परिणाम, सचिव ने दी जानकारी

बता दें कि बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने स्पष्ट किया है कि rbse 10th result आज (20 मार्च) जारी नहीं किया जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर आज रिजल्ट आने की चर्चाएं तेज थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह और बेचैनी थी। गौरतलब है कि बोर्ड अभी परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटा है, इसलिए आज 10th result का बटन नहीं दबेगा।

ग्राउंड सूत्रों और सचिव के संकेत की मानें तो rajasthan board 10th result अब मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी संभावना है। अब छात्रों के मन में जो सवाल था कि 10th ka result kab aaega, उसका जवाब लगभग मिल गया है। बोर्ड की तैयारी अब अंतिम दौर में है और सब कुछ ठीक रहा तो अगले 5-6 दिनों के भीतर दसवीं क्लास का रिजल्ट कब आएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

जब भी परिणाम घोषित होगा, छात्र rajeduboard rajasthan gov in और rajresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने का सही तरीका

मिली जानकारी के अनुसार, जब 10th result 2026 घोषित होगा, तो आप इन स्टेप्स से उसे देख सकेंगे

  • सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Main Examination Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ‘Secondary Result 2026’ का विकल्प चुनें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और 10 th class result चेक करें।
  • Submit बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

सचिव के इस स्पष्टीकरण से उन लाखों छात्रों को राहत मिली है जो सुबह से ही इंटरनेट पर 10th क्लास का रिजल्ट कब आएगा सर्च कर रहे थे। हालांकि, थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन अब छात्रों का पूरा ध्यान मार्च के आखिरी हफ्ते पर टिक गया है। जयपुर से लेकर सीकर तक के स्कूलों में अब कक्षा 10 का रिजल्ट आने की नई संभावित तारीख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पढ़ें ये खबरें