RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं बोर्ड का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से बटन दबाकर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए।
दरअसल, इस साल के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले कुल पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं।

इस साल साइंस (विज्ञान) वर्ग के रिजल्ट में थोड़ी कमी आई है। बता दें कि साल 2025 में जहां परिणाम 98.43% था, वहीं 2026 में यह घटकर 97.52% रह गया है।
- छात्रों का पास प्रतिशत: 97.02%
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.34%
- फर्स्ट डिवीजन: 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए।
कॉमर्स में बड़ा उलटफेर, सबसे ज्यादा गिरे आंकड़े
सबसे चौंकाने वाले आंकड़े कॉमर्स (वाणिज्य) संकाय से आए हैं। यहाँ रिजल्ट में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले साल के 99.07% के मुकाबले इस बार कुल पास प्रतिशत गिरकर 93.64% पर सिमट गया है। गौरतलब है कि कॉमर्स में छात्रों ने बाजी मारी है (94.04%), जबकि छात्राओं का प्रतिशत 92.82% रहा।
आर्ट्स में बेटियों का परचम, 2 लाख से ज्यादा छात्राएं फर्स्ट डिवीजन
कला वर्ग (आर्ट्स) में भी मामूली गिरावट रही, यहां कुल परिणाम 97.54% रहा। लेकिन यहाँ भी बेटियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। आर्ट्स में 2,27,252 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जो लड़कों (1,56,818) के मुकाबले कहीं ज्यादा है। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी साथ ही जारी किया गया है।
मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई
परिणाम जारी करते समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गिरावट मामूली है और छात्रों का प्रदर्शन अभी भी शानदार है। उदयपुर कलेक्टर ऑफिस में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस बार कॉपियों की जांच में काफी पारदर्शिता बरती गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- Raipur News : होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, बकाया टैक्स नहीं पटाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
- नेहरू प्लेस बना ‘नो-वेंडिंग’ जोन, दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त आदेश; अवैध वेंडरों पर कार्रवाई
- 1 अप्रैल 2026 नए वित्तीय वर्ष से होंगे कई बदलावः बिजली, प्रॉपर्टी होगी महंगी, लोगों की जेब में पड़ेगा असर
- Bilaspur News Update: आंधी-तूफान से शहर में अंधेरा… बीकॉम एलएलबी के रिजल्ट से बिफरे छात्रों ने किया प्रदर्शन… प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी पर किया जानलेवा हमला… छात्रों से दुर्व्यवहार पर रसोइया को काम से हटाया… शालीमार और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन बहाल… रेप पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी…
- CG News : म्युल अकाउंट के जरिए 83 लाख से ज्यादा का लेन-देन, 10 आरोपी गिरफ्तार
