सोहराब आलम, मोतिहारी। राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होने का नाम नहीं ले रहा है। मोतिहारी का संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिसका विवादों से गहरा नाता रहा है। वहां पर अभी भी अस्पताल प्रंबंधन द्वारा बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी अधिकारी अजय कुमार ने अपनी नाराजगी जताई है।

अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का दिखा आभाव

दरअसल स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से आरडीडी डॉ अजय कुमार संग्रामपुर औचक निरीक्षण करने संग्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां ना तो स्ट्रेचर की व्यवस्था थी और ना ही अस्पताल में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था थी। इसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाओं का बहाल करने का निर्देश दिया।

गड़बड़ी को ठिक कराने का किया दावा

वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रभार को लेकर जो भी कई खामियां दिखाई दी, जिस तरह से संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जो गड़बड़ी सामने आई। आरडीडी ने उसे जल्द ही ठीक करा लेने का दावा किया है।

मरीजों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

बता दें कि संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्वी चंपारण जिले के अंतर्गत आता है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर मोतिहारी समेत आस-पास जिलों से भी मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां पर बुनियादी सुविधाओं का आभाव होने के कारण इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ऐसी भी शिकायत आई है कि यहां दवा वितरण के काउंटर पर डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाओं में से एक भी दवा नहीं मिलती है, उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से अधिक दामों में दवा लेना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- मुंगेर-लखीसराय में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात