राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बदमाशों ने गोली चला दी. बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश को लेकर पहले बदमाशों ने पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर 8 से 9 राउंड फायर किए. जिसमें लल्लू का बेटा इमरान घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी है. परिजन उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे. यहां भी आकर बदमाशों ने फायर कर दिया.
पुरानी रंचिश में बदमाश के घर पर फायरिंग
राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बदमाश अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसी सिलसिले में भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में घुसकर गोली चला दी. अशोका गार्डन में रहने वाला पुराना बदमाश लल्लू रईस से पुरानी रंजिश के चलते बदमाश शादाब ने पहले रईस के घर में घुसकर गोलिया चलाई. जिससे लल्लू रईस का लड़का इमरान घायल हो गया उसके पैर मे गोली लगी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

