PM Narendra Modi On Reform Express: पीएम नरेंद्र मोदी कहा है कि वह कभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फरवरी को कहा कि वे अपने स्वभाव से कभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होते हैं। उनका मानना है कि जब भी आप सार्वजनिक जीवन में रहते हैं तो आपके अंदर के सकारात्मक बेचैनी बनी रहती है। ये बहुत जरूरी होती है। इसी की वजह से लगातार और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है, जो आपको हमेशा प्रेरित करती रहती है।
न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि देश और जनता के लिए हमेशा कुछ और बेहतर करने की इच्छा बनी रहती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या रिफॉर्म एक्सप्रेस (reform express) के तहत हो रहे बदलावों से वह संतुष्ट हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और हो भी नहीं सकते हैं। क्योंकि उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वे लगातार आगे बढ़ने और सुधार करने के बारे में सोचते रहते हैं।
हालांकि रिफॉर्म एक्सप्रेस को लेकर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब तक जो प्रगति और विकास के काम हुए हैं। उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुधार (रिफॉर्म) उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है और इसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ लागू किया है। इसी को लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी और 38 देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रमाण बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने छोटे-मोटे बदलावों से आगे बढ़कर व्यवस्था में बड़े और बुनियादी बदलाव किए हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि देश अब धीरे-धीरे सुधारों के जरिए एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
38 देशों के साथ अब तक फ्री ट्रेड डील- पीएम
प्रधानमंत्री ने बताया कि यूरोपीय संघ के साथ समझौते पर पहले भी चर्चा हुई थी, लेकिन अंतिम और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद समझौता अब जाकर हुआ है। पिछले कुछ सालों में भारत ने 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये समझौते अलग-अलग महाद्वीपों और विभिन्न आर्थिक ताकत वाले देशों के साथ हैं, जिससे भारतीय कंपनियों को कई बड़े बाजारों में पहुंच मिली है।
तेजी से बढ़ रही भारत की वैश्विक भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत की वैश्विक भागीदारी तेजी से बढ़ी है। हाल के व्यापार समझौते अचानक नहीं हुए, बल्कि यह मजबूत होती घरेलू अर्थव्यवस्था, प्रतिस्पर्धी उद्योग और आत्मविश्वास भरे रवैये का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय भी व्यापार समझौते की कोशिशें की गईं थीं। हालांकि लंबे समय की चर्चा के बावजूद ठोस नतीजे नहीं निकल पाए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


