चंडीगढ़. पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाते हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां नहीं जा पा रहे हैं। श्री गुरु नानक देव जी के 555वें गुरुपर्व के मौके पर जाने वाले जत्थे में 1481 श्रद्धालु शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान ने इन तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है।
इन सभी यात्रियों के वीजा को पहले ही पाकिस्तान दूतावास भेजा गया था लेकिन उन्हें किस कारण से वीजा नहीं दिया गया है यह कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पाकिस्तान के इस निर्णय से भक्तों में बेहद दुख की लहर है। इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने 2,244 तीर्थयात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे, जिनमें से 1481 को वीजा नहीं दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आपको बता दें कि हर साल, सिख श्रद्धालुओं के समूह गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। इसके लिए पाकिस्तान सरकार 1974 प्रोटोकॉल के तहत हर साल सिख तीर्थयात्रियों को वीजे प्रदान करती है, लेकिन इस साल इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वीजा नहीं देने से सीखो में काफी रोष है।
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
- मां नर्मदा का 11000 लीटर दूध से अभिषेक, सोना-चांदी समेत 41 टन सामग्री की दी आहुति, चर्चा में शिवानंद महाराज का यज्ञ
- सालों बाद मिला न्याय: गैंगरेप के दो आरोपियों को 20 साल की सजा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
- पत्नी की रिपोर्ट लिखाने आए पति ने थाने में खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, TI निलंबित
- CG Crime News: टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

