देहरादून. मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान दिया. राहुल ने आरोप लगाया था कि भारत की विदेश नीति ट्रंप के दबाव में है. इसे लेकर प्रवक्ता ने उन्हें जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं. जो हरकत वे कर रहे हैं वो नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं है. इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा प्रवक्ता पर पलटवार किया है.
रावत ने कहा कि ‘भाजपा प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की ओर से नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिया गया बयान निंदनीय और बेहद ओछे स्तर का है. यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को समर्थन देने वाले करोड़ों भारतवासियों का यह सीधा अपमान है, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष का पद उन सभी मतदाताओं के सामूहिक निर्णय और जनमत का प्रतीक होता है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘कांग्रेस जैसी संस्था, जिसका इतिहास आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़ा है, उसके निर्णयों का इस प्रकार अनादर करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे बयान के विरोध में हर लोकतंत्रवादी नागरिक को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए.’
इसे भी पढ़ें : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए मंत्रिमंडल के फैसले
बता दें कि शाहनवाज हुसैन ने कहा कि था कि पूरे विश्व में तेल संकट है. सभी देश परेशान हैं और राहुल गांधी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को विपक्ष का सबसे खराब सोच वाला नेता बताया और कहा कि ये विपक्ष के नेता के लायक नहीं है. वहीं, उन्होंने पीएम मोदी के विदेश नीति को सबसे अच्छा विदेश नीति बताते हुए कहा कि भारत में ना तो तेल का संकट है और ना गैस की संकट है और इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है. जो लगातार इस मामले का खुद मॉनिटरिंग कर भंडारण को बढ़ा रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

