अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल में आईसीयू के गेट के सामने नमाज पढ़ती महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला आईसीयू गेट के सामने नमाज पढ़ती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन बचाव की मुद्रा में आ गया है।
मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई
सिविल सर्जन यशपाल बालयान मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है। उनका कहना है कि पुराना आईसीयू है, जबकि वीडियो में मरीजे आते-जाते साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में सिविल सर्जन अपना बचाव झूठे तत्वों के आधार पर करते दिखे। हालांकि उन्होंने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही है।
तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा- रायसेन जिला अस्पताल के ICU गेट को बंद कर नमाज पढ़ी गई। रोजाना ऐसा कृत्य किया जा रहा है। डॉक्टर मरीज नर्स समेत कोई भी व्यक्ति को नहीं निकलने दिया जाता है। आईसीयू में गंभीर मरीजों को रखा जाता है। यह अमानवीयता की पराकाष्ठा है। मामले पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।
धार भोजशाला विवाद में नया मोड़ः जैन समाज की याचिका स्वीकार, MP सरकार और ASI से मांगा जवाब
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

