प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रख्यात संगीतकार और पार्श्व गायक विशाल मिश्रा आज नव संवत्सर की भोर पर तड़के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। विशाल मिश्रा ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

हिंदू नव वर्ष पर मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे प्रख्यात संगीतकार एवं पार्श्व गायक विशाल मिश्रा आज तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। इस दौरान नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर रहे विशाल मिश्रा बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक मिला स्टे,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m