फिरोजपुर। अमृतसर-जालंधर सिटी रेल खंड के बीच होने वाला मरम्मत कार्य फिलहाल टल गया है, जिसके चलते अब प्रभावित ट्रेनों को तय समय और पुराने समय पर बहाल कर दिया गया है। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने कहा, अमृतसर-दिल्ली जनशताब्दी (14680/14679) 29 और 31 जनवरी को तय समय पर चलेगी। साथ ही अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी (12054, 12053) और जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों (74931, 74940) को 31 जनवरी के लिए बहाल कर दिया गया है।
वहीं, संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) और पठानकोट-दिल्ली जंक्शन (22430) अब परिवर्तित मार्ग की बजाय पुराने रूट अमृतसर-ब्यास से चलेंगी। होशियारपुर-आगरा कैंट (11906) भी नियमित मार्ग पर लौटेगी। भगत की कोठी-जम्मूतवी (14803) अब पठानकोट तक जाएगी। जम्मूतवी-भगत की कोठी (14804) अब फिरोजपुर की बजाय पठानकोट से रवाना होगी। देहरादून-अमृतसर (14631) और लुधियाना-छेहर्टा (64551, 64552) अब अपने गंतव्य तक पूरी दूरी तय करेंगी।

अजमेर-अमृतसर (19613), अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस (12926), अमृतसर-कटिहार और (15708, 15707), अमृतसर-सीएसएमटी (11058) हावड़ा-अमृतसर (13005) समेत कई ट्रेनें 29 से 31 जनवरी के बीच बिना किसी बाधा के संचालित होंगी।
- माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
- सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
- यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
- ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
- Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!
