कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। रिटायर्ड फौजी की खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL टीम भी मौके पर पहुंचीष शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर आगे की तफ्तीश शुरु कर दी हैं।

MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर

10 साल पहले फौज से हुए थे रिटायर्ड

दरअसल यह मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम का है, जहां 58 साल के रामस्वरूप भदौरिया 10 साल पहले फौज से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड के बाद वह शराब पीने के आदी हो गए थे। देर रात वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर कमरे में जाने लगे तो परिजनों ने पूछा की बंदूक कहां ले जा रहे हो। उन्होंने कहा कि बंदूक को साफ करने ले जा रहे हैं कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिजन कमरे में पहुंचे और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं,पास में बंदूक भी थी।

मौत आत्महत्या है या कोई हादसा

परिजन अनन फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक गोली रिटायर्ड फौजी के सीने में दिल के पास लगी जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस बंदूक जब्त कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी हैं। ताकि यह साफ हो सके कि रिटायर्ड फौजी की मौत आत्महत्या है या बन्दूक की सफाई के दौरान हुआ कोई हादसा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m