आशुतोष द्विवेदी, रीवा। Rewa Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं कई यात्री घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र की है।
मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल पहुंचाए जा रहे घायल
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, जहाँ गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार जारी है।
यातायात बाधित, जांच शुरू
हादसे के चलते मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिस बल राहत कार्य के साथ-साथ जाम को हटाकर यातायात सामान्य करने में जुटा हुआ है।
प्रशासन द्वारा मृतकों के सटीक आंकड़ों और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



