आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक आरक्षक ने अमर्यादित कृत्य किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।

रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में कल सीधी जेल से एक कैदी को इलाज के लिए दो पुलिस आरक्षक लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस आरक्षक शराब के नशे में धुत थे। वहीं एक आरक्षक ने मेडिकल वार्ड के अंदर ही डस्टबिन में पेशाब कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी भी मरीज के बेड पर टांग रखी थी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिसकर्मी का नाम मनीष तिवारी है, जो सीधी पुलिस में पदस्थ है। अस्पताल परिसर में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत ने एक बार फिर खाकी को शर्मशार कर दिया है। वहीं नशे में धुत दूसरा पुलिसकर्मी मरीज के बेड पर सोता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीधी पुलिस के आला अधिकारी को सूचना भेजवा दी है और प्रबंधन ने इन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m