Glenn Maxwell: टी20 विश्व कप 2026 में फ्लॉप रहने वाला एक तूफानी खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है. ये दावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया है. उनका मानना है कि अब इस खिलाड़ी का करियर ढलान पर है.

इन दिनों भारत में टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. इस एडिशन में कुल 20 टीमें आई थीं, लेकिन ग्रुप स्टेज में खराब प्रदर्शन के चलते 12 टीमों का सफर खत्म हो गया. ग्रुप स्टेज में चारों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमों ने सुपर 8 में एंट्री मारी है. बाहर होने वाली टीमों में ऑस्ट्रेलिया भी है, जिसने 2021 में ट्रॉफी जीती थी. इस सीजन उसका प्रदर्शन खराब रहा. उसे ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम ने हरा दिया. अब ऑस्ट्रेलिया खेमे से एक बड़ी खबर आई है. टी20 क्रिकेट का एक तूफानी ऑलराउंडर संन्यास ले सकता है. ये दावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया है.
क्रिकेट के दिग्गज और महान कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने जिस खिलाड़ी के संन्यास का दावा किया है, वो कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के घातक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं. पोंटिंग का मानना है कि टी20 विश्व कप 2026 में ग्लेन मैक्सवेल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका करियर अब खत्म होने की कगार पर है. पोंटिंग ये भी मानते हैं कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में होने वाले क्रिकेट मेडल इवेंट के लिए वो ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनका करियर खत्म होने की ओर बढ़ रहा है.
मैक्सवेल ने 3 मैचों में कितने रन बनाए?
ग्लेन मैक्सवेल टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करते हैं, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 में उनका जादू नहीं दिखा. उनका बल्ला खामोश रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों में उन्होंने 20.66 की औसत और 110.71 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 62 रन बनाए. मैक्सवेल फ्लॉप रहे, यही वजह है कि कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई.
पोंटिंग ने स्मिथ को लेकर क्या कहा?
रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ग्लेन मैक्सवेल 2028 के ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा होंगे. उनका करियर अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है.’ पोंटिंग ने यह भी कहा कि मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड तो टूर्नामेंट का हिस्सा जरूर होंगे, लेकिन स्टीव स्मिथ इसमें खेलेंगे या नहीं, यह देखना बाकी है. स्मिथ को टी20 विश्व कप 2026 के लिए जोश हेजलवुड की जगह लाया गया था, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
क्या ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म हो गया?
ये वही मैक्सवेल हैं, जो आईपीएल 2025 में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे. पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. जिसके बाद मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में भी अपना नाम दर्ज नहीं कराया. अब ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए 4.5 करोड़ पीकेआर (1.47 करोड़ रुपये) में खेलेगा. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबा समय क्रिकेट खेला है.
कैसा है ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर?
दाएं हाथ के ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 7 टेस्ट, 149 वनडे और 129 टी20 मैच खेले हैं. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम 134 विकेट दर्ज हैं. बल्ले से 7226 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम कुल 10 शतक और 35 फिफ्टी दर्ज हैं. मैक्सवेल अब 37 साल के हो चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


