Rising Rajasthan: जयपुर में Rising Rajasthan Summit 2024 का आज भव्य आगाज हुआ. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने JECC (जयपुर एक्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) पहुंचकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, 5000 से अधिक निवेशक, व्यापारिक अधिकारी, डेलीगेट्स और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “राजस्थान के लोगों ने भारी बहुमत से BJP की रिस्पांस और रिफॉर्मिंग सरकार बनाई है. बहुत कम समय में भजनलाल शर्मा और उनकी टीम ने शानदार काम करके दिखाया है. राज्य सरकार जल्द ही अपने कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा करने जा रही है, और अब तक किए गए कामों का असर साफ दिख रहा है.”
वसुंधरा राजे ने भी सीएम के काम को सराहा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने हमारे मुख्यमंत्री को अच्छे मार्क्स दिए हैं, यह दर्शाता है कि गहलोत सरकार के बाद बीजेपी सरकार ने जो बदलाव किए हैं, वे सही दिशा में हैं. अगर पीएम मोदी के बताए कदमों पर राज्य सरकार चलती है, तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा.”
पढ़ें ये खबरें
- मोतिहारी में काल बनी नदी, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 6 बच्चियों की डूबने से मौत, तीन सगी बहनें भी शामिल
- Today’s Top News : राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा बनाई गईं BJP उम्मीदवार, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर समेत 5 को HC से राहत, अभ्यर्थी चयन पर विवाद गहराया, दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवक
- ICC ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने फिर कायम की बादशाहत, कप्तान हरमनप्रीत ने भी लगाई बड़ी छलांग, दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान
- असम चुनाव 2026 : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
- रंगों के त्योहार में खून से लाल हुआ नेशनल हाईवे: ट्रेलर की टक्कर से SECL कर्मचारी की मौत, परिवार में पसरा मातम

