Bihar News: पटना के गोपालपुर में हुए डबल मर्डर पर राजद ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पटना में दो सगे भाइयों को जमीन विवाद में एक रिसेप्शन पार्टी में पकड़कर सीने में गोली मार दी गयी, दोनों की मौत! हो गया “सुशासन” स्थापित!
राजद ने अपनी पोस्ट में लिखा- गृह मंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों शिथिल और निर्लज्ज हैं। हर रोज दर्जनों हत्याएं हो रही हैं, दर्जनों बलात्कार हो रहे हैं! अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय नीतीश सरकार मीडिया और पुलिस में दर्ज होने वाले मामलों की संख्या नियंत्रित करने में लगी है। मीडिया को बोल दिया गया है कि, जो क्राइम रिपोर्ट करेगा उसे सरकारी प्रचार नहीं मिलेगा। थानों को भी बोल दिया गया है कि कम से कम FIR दर्ज करो। थाने से भगा दो पीड़ितों को।
बता दें कि कल रविवार की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए दो भाई मनीष और मंजीत को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था। घटना में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पिता के अनुसार, 40 साल पुराना मामला चल रहा था। चार-पांच महीने पहले न्यायालय की ओर से इन लोगों के पक्ष में फैसला आया था, लेकिन विरोधी बौखलाए हुए थे। इसी को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है।
घटना के बाद से पिता राजू राय गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू राय के तीन बेटे और दो बेटिया हैं। बड़े और छोटे पुत्र की हत्या से पूरा परिवार बिखर गया। जबकि तीसरा और मंझला बेटा घटना के समय घर पर था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक साथ दो जवान बेटों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें- मधेपुरा डबल मर्डर, ऑनर किलिंग में पिता, चाचा और प्रेमी जेल भेजे गए, बिन ब्याही मां और नवजात की हत्या, तीनों गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


