कुंदन कुमार/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को राष्ट्रीय और जिला स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सैयद मोहिब उल हसन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त महीने में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का गठन हुआ था, जिसके बाद से लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।
फरवरी से जिलों में अभियान तेज करने की तैयारी
डॉ. हसन ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एकजुट कर पार्टी की नीतियों से जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में बैठकों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फरवरी महीने से प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता संगठन विस्तार का अभियान शुरू करेंगे। जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी लगातार बैठकों के माध्यम से की जाएगी, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सरदार रंजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


