कुंदन कुमार, पटना। राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे असम में अपनी पार्टी के उम्मीदवार और सहयोगी दलों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते भी दिखें। वहीं, जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए भी दिख रहे हैं। इस बीच राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से 11 अप्रैल को तेजस्वी यादव के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

आयोजन को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा कि 11 अप्रैल को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में अल्पसंख्यक समाज की तरफ से तेजस्वी यादव का सम्मान समारोह रखा गया है। इस कार्यक्रम से नई ऊर्जा आएगी, जो कार्यकर्ता पहले स्थिर पड़ गए थे। इस आयोजन से उनमें एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर लोगों में उत्साह

राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन पर अल्पसंख्यक समाज का सबसे बड़ा भरोसा होता है, जब से लालू प्रसाद यादव है। तब से जुड़ाव है। हमलोगों ने तय किया है कि तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्वागत किया जाए। तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से लोगों में काफी उत्साह है।

‘मौजूदा सरकार का रवैया ठीक नहीं’

उन्होंने कहा कि, अल्पसंख्यक के प्रति मौजूदा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। आज सरकारी आकड़े में 6% सरकारी नौकरी में रह गई है। लालू यादव के समय नौकरी वाले कमिटी में एक अल्पसंख्यक समाज रहता था, लेकिन आज क्या? अशरफ फातमी ने कहा कि, तेजस्वी यादव से उम्मीद है कि वे लालू यादव के रास्ते पर चलेंगे और चल भी रहे हैं।

‘जदयू को खत्म कर देगी बीजेपी’

वहीं, नीतीश के राज्यसभा जाने और बीजेपी की सरकार बनने की आहट को लेकर अशरफ फातमी ने कहा कि, अब एक नया डर है। बीजेपी अपने सहयोगियों को छोड़ती नहीं है। उन्होंने अकाली दल और बीजू पटनायक के दल का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी इनपर अपना कब्जा करना चाहती है। वहीं, आज भुजा पार्टी वाले नीतीश के साथ भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि बीजेपी के सरकार बनने के बाद जदयू बचेगा।

वहीं, ढाका से राजद विधायक फैजल रहमान के राज्यसभा में वोट नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा कि, पार्टी देख रही है कि उन्होंने किन परिस्थिति में वोट नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार ने दी 4954 नर्सों को सौगात, ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र