कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल सत्र के दौरान पटना नीट छात्रा मौत केस का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार इस बात को सदन में उठा रहा है। इस बीच सत्र के चौथे दिन यानी की आज शुक्रवार को राजद विधायक आलोक मेहता ने मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि, नीट छात्रा के हत्या मामले में बिहार पुलिस को जांच करने को लेकर छूट नहीं दी गई है। यही कारण है कि पुलिस ने ठीक तरीके से जांच नहीं किया।
‘बिहार में महिलाओं के साथ सीरियल बलात्कार’
राजद विधायक ने कहा कि, मामले में इस तरह का दबाव बनाया गया था, जो पुलिस के बयानों से ही साफ हो रहा है। बिहार पुलिस इधर-उधर की बयान दे रही थी। इसको देखकर तो यह कहा ही जा सकता है कि इस मामले में कहीं ना कहीं रसूखदार लोगों का हाथ हैं।
आलोक मेहता ने आगे कहा कि, बिहार की जनता देख रही है कि किस तरह से सीरियल किलिंग की तरह सीरियल बलात्कार बिहार में महिलाओं और युवतियों के साथ सीरियल बलात्कार हो रहा है। लेकिन बिहार की सरकार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि, मुद्दे को भटकाने और लीपा-पोती करने के लिए ही इस मामले को सीबीआई को दिया गया है। यह बात जनता भी जान रही है, निश्चित तौर पर परिजनों को इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा। यह बात देख लीजिएगा।
कल राबड़ी देवी ने भी उठाए थे सवाल
मामले में कल मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि, बिहार सरकार नीट छात्रा मौत मामले में लीपा-पोती कर रही है। लीपा-पोती करने के बाद इस मामले को सीबीआई को दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, इसमें कहीं ना कहीं मंत्री या उनके आदमी का हाथ है। इसीलिए ऐसा किया गया है।
राबड़ी देवी ने सवाल उठाते हुए पूछा था कि सीबीआई किसकी है? सब उन्हीं (सरकार) का है, वो क्या जांच करेंगे? वही बजट को लेकर उन्होंने कहा कि, बजट में कुछ भी नहीं है। इस दौरान उनके साथ कई महिला विधायक भी मौजूद रहीं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


