Bihar News: बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दौरान सदन में आज यूजीसी कानून और आरक्षण को लेकर काफी नोकझोंक देखने को मिली। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने यह दावा किया की वो हर हाल में यूजीसी कानून को लागू करा कर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, वो 85 प्रतिशत आरक्षण भी लेकर रहेंगे।

वहीं, सर्वणों द्वारा यूजीसी का विरोध किए जाने पर राजद विधायक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कौन विरोध करता है? कौन विरोध नहीं करता है? हम 85 प्रतिशत हैं 90 प्रतिशत हैं। हम आगे हैं कि वो आगे हैं। यूजीसी हम लागू करवा कर रहेंगे जिसको जिसको साथ रहना है रहे और जिसको जाना है वो घर जाएं। राजद विधायक के इस विवादित बयान से एक बार फिर बवाल तेज हो सकती है।

भाई वीरेंद्र ने आगे कहा कि, यूजीसी को लागू करना जरूरी है और इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लोगों ने पहले इस विषय को आगे बढ़ाया, फिर अपने ही लोगों के माध्यम से अदालत में इसे रुकवाने की कोशिश की।

UGC कानून को लागू करने और OBC, SC और ST के लिए 65% से 85% रिज़र्वेशन की मांग को लेकर RJD विधायकों के विरोध प्रदर्शन पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, सरकार ज़रूर चाहती है, जो लोग छुआछूत के शिकार हुए, उन्हें रिज़र्वेशन मिले। हमारे पुरखों ने उन लोगों के लिए रिज़र्वेशन का इंतज़ाम नहीं किया जो OBC हैं, लेकिन अछूत नहीं हैं। मुसलमानों में जो दलितों से धर्म बदलकर आए हैं और जो अभी भी दलितों जैसा काम कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में रिज़र्वेशन मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें- आत्मनिर्भर कृषि’ की ओर बिहार सरकार का बड़ा कदम: स्ट्रॉबेरी-ड्रैगन फ्रूट जैसे विदेशी फलों की खेती पर भारी सब्सिडी देगी सरकार, खेती का बदलेगा स्वरूप