Bihar Politics: सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। एक तरफ पार्टी कार्यकर्ता सीएम आवास के बाहर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ता उनसे बिहार में रुके रहने और सीएम बने रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं, इस बीच सीएम नीतीश के एक्स पोस्ट को लेकर राजद नेता मनोज झा का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है। विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं। ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है।
राजद सांसद ने आगे कहा कि, कितना बचकाना लगता है, ये सुनना भी… ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं। इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी। मनोज झा ने कहा कि, हम (राजद) राजनीतिक तौर पर संघर्ष करेंगे। बिहार की धरती में इस तरह के प्रयोग महाराष्ट्र की तरह सफल हो जाएंगे, इसकी मुझे शंका है।
जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात- कांग्रेस
सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वही अब सच साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि, G2 द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

