कुंदन कुमार, पटना। राजद सांसद सुधाकर सिंह को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल सुधाकर सिंह आज सोमवार (30 मार्च) को भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, बिहार प्रभारी दिनेश सिंह, स्थानीय किसान नेता मन्नवर सहित कई किसानों को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जारी रहेगी किसानों की लड़ाई
सुधाकर सिंह के सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, यह कार्रवाई न केवल किसानों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी सीधा प्रहार है। किसानों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
किसानों की मांग उठाना अपराध नहीं- सुधाकर सिंह
गिरफ्तारी को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, किसानों की जायज मांगों के लिए आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने उड़ीसा पुलिस के इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि, यह न केवल किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन भी है। राजद सांसद ने कहा कि, जेल भेजने से किसानों का जज्बा कम नहीं होगा और न्यायपूर्ण मांगों के लिए उनकी लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
देशभर में आंदोलन की चेतावनी
वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने गिरफ्तारी को सरकार की हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि, देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और उसे बलपूर्वक रोकना असंभव है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की मांगों को अनसुना किया गया और दमनकारी नीतियां जारी रहीं, तो यह आंदोलन केवल ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के किसान सड़कों पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस नक्लसवाद और आतंकवाद की जननी’, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया अर्बन नक्सल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

