कुंदन कुमार, पटना। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, बिल गेट्स फाउंडेशन बिहार में मेडिकल रिसर्च सेवाओं को कंट्रोल कर रही है। उन्होंने कहा कि, अमेरिकी संस्था बिल गेट्स फाउंडेशन दवारा एचपीवी वैक्सीन का ट्रायल भारत में स्कूली बच्चियों पर किया गया। गर्भाशय कैंसर ना हो उसके लिए वैक्सीन बच्चियों को दी गई, जिससे कुछ बच्चियों की मौत भी हो गई और कुछ बच्चियां हमेशा मां नही बन सकती है।
राजद सांसद ने कहा कि, भारत की बच्चियों का चूहा और बंदर के तरह प्रयोग के लिए उपयोग किया गया. जिससे गुजरात और आंध्र प्रदेश के स्कूल में बच्चियों की मौत हुई। इन बातों का सबूत बृजेश पाठक तत्कालीन अध्यक्ष स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय राज्यसभा की संसदीय स्थाई समिति के संस्था में 30 अगस्त 2013 को समिति का 72वां रिपोर्ट प्रकाशित किया गया, जिसमें गेट्स फाउंडेशन के द्वारा फंडेड गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एचपीवी वैक्सीनेशन परिणाम और उससे हुई मौत का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।
सुधाकर सिंह ने कहा कि, बिल गेट्स फाउंडेशन भारत में दान के नाम पर अपने दवाइयां का एक्सपेरिमेंट कर रहा है और इस काम में भारत के अधिकारी भी शामिल हैं। बिहार राज्य में भी एचपीवी वैक्सीन का उपयोग बिहार की स्कूल की बच्चियों पर किया गया है, जिसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मैंने जानकारी भी दी है। मगर अभी तक मुझे इसका कोई जवाब नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें- बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए; सदन में विपक्ष पर गजब भड़के CM नीतीश, बोले- अब हम ‘2002’ हैं! दो बार तो गलती से…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


