कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार पर राजद ने बड़ा निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आज मंगलवार 24 मार्च को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, निशांत अपने पिता की तरह ही लालू फोबिया और तेजस्वी फोबिया से ग्रसित हैं।
‘बीजेपी और साम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ा रहे निशांत’
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि, भाजपा के रंग के रंगने के बाद बिहार में साम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने का काम जो उनके पिता ने किया है, निशांत कुमार भी बिहार में वही करने आए हैं। उन्होंने कहा कि, उनके पिता जी ने भाजपा को बिहार में मजबूत किया, उनके विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद किया। वही काम निशांत भी राजनीति के आकर कर रहे हैं।
सिर्फ 2005 से पहले की बात करने का लगाया आरोप
एजाज अहमद ने आगे कहा कि, तेजस्वी यादव ऐसे युवा नेता हैं, जो राजनीति में आते ही बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। शिक्षा रोजगार की बात करते हैं। इसके उलट निशांत सिर्फ और सिर्फ 2005 से पहले की बात कर कुछ से कुछ बयान देते रहते हैं, जबकि उन्हें पता नहीं कि 2005 से पहले बिहार की जनता को इतना समस्या का सामना नहीं करना होता था।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि, आज नीतीश जी हों या निशांत हों सब जानते है कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अपराध बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी अपने बड़बोले बयान देकर जनता को भ्रम में डाल रहे हैं, जो कि उचित नहीं है।
राजद पर लगातार हमलावर हैं निशांत कुमार
गौरतलब है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद इसी महीने निशांत कुमार जदयू में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद वह लगातार पार्टी नेताओं से मुलाकात और दौरे कर रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अन्य नेताओं की तरह लालू और राबड़ी देवी की पूर्व सरकारों का जिक्र करते हुए राजद पर निशाना भी साध रहे हैं, जिसे लेकर राजद प्रवक्ता की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है।
निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की मांग
नीतीश के राज्यसभा जाने और सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद बिहार की सियासत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बिहार की राजनीति में जहां, पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री पद पर कब्जा होने की उम्मीद है। वहीं, डिप्टी सीएम पद जदयू के खाते में आ सकता है। जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की भी मांग की है।
ये भी पढ़ें- बिहार में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन: DDC बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी, काली कमाई का हुआ खुलासा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

